स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज का निर्माण करती है -डॉ निवेदिता पांडेय।


* महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

* बच्चों को भी प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र।

सुजानगंज।
 स्थानीय क्षेत्र के थलोई स्थित रघुवीर महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उल्लास पूर्वक मनाया गया I मुख्य अतिथि सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ0 सुषमा त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
 मुख्य अतिथि ने सामाजिक विकास में मातृशक्ति की भूमिका पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है I इस संदर्भ में उन्होंने सफल महिलाओं के उदाहरण भी दिए और स्वयं सेविकाओं से यह आहवान किया कि हम सभी महिलाएं इन सफल महिलाओं की उपलब्धियो से यह प्रेरणा ले सकते हैं कि सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ संकल्प और परिश्रम से असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती हैं I विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज कि चिकित्साधिकारी डॉ0 निवेदिता पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ्य महिला ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है I कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ रंजना मिश्रा प्राचार्या ललिता टीचर ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट रघुवीर नगर थलोई जौनपुर ने महिलाओं की भागीदारी को सफल बनाने में पुरुषों के योगदान व सहयोग की प्रशंसा करते हुए स्वयं सेविकाओं को अधिकारों के साथ उत्तरदायित्व के प्रति सचेत रहने की अनुशंसा की I महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 अवधेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी महिला अतिथियों को ललिता नारी सम्मान एवं अंग वस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया I सभी महिला अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस सम्मान के लिए महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की I राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका कविता सिंह एवं शिवांगी ने कार्यक्रम का संचालन किया I रोशनी बानो एवं प्रतिभा मोदनवाल, मुस्कान ने समाज के विकास में मातृशक्ति की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए I खुशी, रोशनी पुष्पा के समूह ने इस विषय पर एक नाटक प्रस्तुत किया I अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाली स्वयंसेविकाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया I कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संजू शुक्ल ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की I इस दौरान प्राचार्य डॉ0 अवधेश कुमार श्रीवास्तव डॉ0 नागेंद्र प्रसाद यादव, डॉ0 सोहन लाल यादव, डॉ0 अभिषेक मिश्रा, डॉ0 मयंक तिवारी, डॉ0 विकास कुमार शर्मा, डॉ0 प्रतिभा,रवि कुमार, अनिल कुमार, श्रीमती राजमणि,कंचन यादव, प्रीति, अभिषेक तिवारी,अशोक पटेल,विक्रम सिंह, एवं अनिल आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे I

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال