कई वरिष्ठ पदाधिकारियो ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता छोड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स भेजने की घोषणा
मछलीशहर,जौनपुर
मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विरोध की चिंगारी फूट पड़ी है ।नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने कायस्थाना मोहल्ले में एकत्रित होकर नारेबाजी की है। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को फैक्स द्वारा इस्तीफा भेजने का निर्णय लिया गया है।
सोमवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद पर हरिओम गुप्ता का मनोनयन किया गया।सूची प्रकाशन होने के चंद घंटे बाद ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन में मांनक की अनदेखी करने का आरोप लगाया है ।नाराज कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपना इस्तीफा फैक्स द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को भेजने की घोषणा की है।मामले में पार्टी के चुनाव अधिकारी ब्रह्मदेव तिवारी ने बताया कि उक्त मनोनयन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न समीकरणों को समझने के बाद किया गया है।जिला चुनाव अधिकारी रघुनंदन चौरसिया ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सूची जारी की।कार्यकर्ताओं का यह रवैया पार्टी विरोधी है।उन्हें शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। प्रदर्शन कार्यक्रम में रामचंद्र बिन्द, सतीश पांडेय, राम प्रसाद गुप्ता, जयानन्द चौबे, राजन सिंह, प्रीति प्रजापति, लाल साहब सिंह, विपिन सिंह, अभयराज यादव, सुनील चौहान, सन्तोष शर्मा, भूपेन्द्र चौहान, हैप्पी सिंह, रमाशंकर पटेल, महेंद्र पटेल आदि लोग शामिल रहे।