कथा के तीसरे दिन ध्रुव व विदुर चरित्र का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता

बरसठी |

 क्षेत्र के बघनरी गांव के पूर्व प्रधान कमलेश सिंह (सोनू ठाकुर) के यहां चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को अयोध्या से पधारे कथा वाचक पंडित कृष्णाचार्य जी महाराज ने ध्रुव व विदुर चरित्र की कथा का प्रसंग सुनाया। कथावाचक ने कहा कि, अगर ध्रुव पांच साल की उम्र में भगवान को पा सकते है तो फिर हम कैसे पिछड़ सकते है। अगर सच्चे मन से भगवान की भक्ति की जाए तो भगवान खुद अपने भक्तों से मिलने पहुच जाते है। कथावाचक ने कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम की व्याकुलता ये बारे में उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण विदुरजी की कुटिया में भोजन करने गए और वहां केले के छिलकों का भोग स्वीकारा। इससे पहले वे दुर्योधन के महल में छप्पन भोग का त्याग कर आए थे। भगवान तो प्रेम के भूखे होते ह और विदुर-विदुरानी ने भगवान को प्रेम से भोजन करवाया तो उन्होंने केले के छिलके भी प्रेम में खा लिए। कथा के दौरान कथावाचक ने श्रद्धालुओं के समझ सृष्टि वर्णन के प्रसंग को भी विस्तार से सुनाया। कथा के मुख्य यजमान प्रेमकुमारी सिंह व जवाहरलाल सिंह रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व सांसद बीपी सरोज, डॉ. आरबी चौहान, प्रधान राजेन्द्र बिंद, अजय सिंह, बीडीसी शनि सिंह, सरपंच इंद्रेश तिवारी, जेपी मिश्रा, अवधेश शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال