पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट ने छात्रों को दिए कापी

सुजानगंज

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजानगंज में पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से प्रमोद पाठक के द्वारा सभी छात्रों को कापी वितरण किया गया। वहीं पर विद्यालय के समस्त छात्रों की चर्चा हुई विद्यालय के प्रथम गुरु राम सुमेर दुबे का भी स्मरण किया गया। आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में इस विद्यालय के पढ़े हुए पुराने छात्र जैसे श्री काशी प्रसाद त्रिपाठी आईपीएस, श्री शंभू नाथ त्रिपाठी आईएएस, श्री आद्या प्रसाद त्रिपाठी तहसीलदार। श्री जगदीश प्रसाद त्रिपाठी प्रधानाचार्य आदि सभी लोगों का स्मरण कराते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह राष्ट्रीय महाविद्यालय के प्राध्यापक जीत नारायण यादव, डॉ सुनील मणि त्रिपाठी, डॉ संजीव कुमार त्रिपाठी, डॉ वारिस अली, दिनेश प्रताप सिंह, प्रभाकर शुक्ला, अरविंद पांडे आदि उपस्थित रहे ।वहीं पर कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने किया.

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال