श्री संत सिरोमणि श्री संत गाड्गे महाराज जी को परिनिर्वाण (पुण्यतिथि) मनाई गई


जौनपुर

 श्री संत गाड्गेे धोबी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश जौनपुर के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया जी के अध्यक्षता में श्री शिव हनुमान मन्दिर, के प्रांगण खासनपुर में श्री संत सिरोमणि श्री संत गाड्गे महाराज जी को परिनिर्वाण (पुण्यतिथि) के दिवस पर मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया ने श्री संत गाड्गे महाराज जी के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें श्री संत गाड्गे जी महाराज के बताये गये मार्ग का अनुश्र्रवण करते हुए समाज को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में समिति के प्रदेश के पदाधिकारी गण व सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री हरिशंकर कन्नौजिया जी ने किया। उपस्थित पदाधिकारी गण व समाज के लोगो ने उनको भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिसमें उपस्थित पदाधिकारी गण प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर कुमार कान्नौजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुमार कन्नौजिया मास्टर, नगर कोषाध्यक्ष अनिल कुमार कन्नौजिया, नगर आडिटर सुरेन्द्र कुमार कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष कन्हैयालाल कन्नौजिया, नगर उपाध्यक्ष अनिल कन्नौजिया, नगर महामंत्री मक्खन कन्नौजिया, कार्यकारी सदस्य संतोष कन्नौजिया, कार्यकारी सदस्य रमेश कन्नौजिया खासनपुर, संतोष कन्नौजिया, विनोद कन्नौजिया, शोभित कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, पतिराम उर्फ पत्तू, नगर अध्यक्ष संजय कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال