दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, द्वारा दिव्यांगजन को उपकरण वितरण किया गया

 
जौनपुर 

20 दिसम्बर 2023 को विकास खण्ड-महराजगंज परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, जौनपुर द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में मा० विधायक विधानसभा बदलापुर, जौनपुर श्री रमेश चन्द्र मिश्र जी द्वारा दिव्यांगजनों को 110 अद्द ट्राईसाइकिल, 05 स्मार्ट केन तथा 74 कैलीपर एवं कृत्रिम हाथ-पैर वितरित किया गया। 
      उक्त अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती दिव्या शुक्ला, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज नीरज कुमार जायसवाल, संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज हरिश्चन्द्र कौशिक आदि उपस्थित रहें।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال