मुंगरा बादशाहपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

 मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर

थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने 02 गौ तस्कर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, कब्जे से 02 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद।
 पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के रोकथाम के सम्बन्ध में सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में उ0नि0 राकेश कुमार राय मय हमराह कर्मचारीगण थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर के द्वारा मुखबिर  खास की सूचना पर दिनांक 03.11.2023 को नडार प्रतिक्षालय से  दो  सन्दिग्ध  1- बृजेश गौतम पुत्र रामजीत गौतम निवासी कबीरपुर थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर 2. विपिन तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी पूरेलाल हैदरेपुर थाना मु0बादशाहपुर जौनपुर को गिरफ्तार कर उनेक  कब्जे से क्रमशः 1 किलो 400 ग्राम व 1 किग्रा 500 ग्राम कुल 2 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 326/23 धारा 8/20 NDPS ACT  पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.बृजेश गौतम पुत्र रामजीत गौतम निवासी कबीरपुर थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर ।
2.विपिन तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी पूरेलाल हैदरेपुर थाना मु0बादशाहपुर जौनपुर।
 
आपराधिक इतिहास-
1.बृजेश गौतम पुत्र रामजीत गौतम
1.मु0अ0सं0 195/2019 धारा 379/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर । 
2.मु0अ0सं0 230/2019 धारा 379/411 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर
3.मु0अ0सं0 298/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 411/413 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
4.मु0अ0सं014/21 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि व 11(2) पशु क्रुरता अधि0 थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज ।
5.मु0अ0सं0 172/22 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि व 11(2) पशु क्रुरता अधि0 थाना सैयदराजा  जनपद चन्दौली । 
6.मु0अ0सं0 326/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपर ।
2.विपिन तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी
1.मु0अ0सं0 166/22 धारा 3/5ए/8/5 गोवध निवारण अधि व 11(2) पशु क्रुरता अधि थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज । 
2.मु0अ0सं0 326/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।

बरामदगी-
1.02 किग्रा 900 ग्राम गांजा ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 त्रिवेणी सिंह (थानाध्यक्ष) थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2.उ0नि0 राकेश कुमार राय  थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
3.का0 दिनेश सरोज, का0 विपिन यादव  थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
4.का0 नितेश कुमार, का0 पंकज मौर्या  थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال