दैनिक जागरण समाचार पत्र के तत्वाधान में आयोजित बाल संवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न

जौनपुर 

जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में दैनिक जागरण समाचार पत्र के तत्वाधान में आयोजित बाल संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।
                  कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चे सम्मिलित हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों के सवालों का जवाब देने के साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान आने वाली कठिनाइयो एवं चुनौतियो को छात्रों के बीच साझा भी किया।
              इस दौरान उन्होंने छात्रों को जिला मजिस्ट्रेट के दायित्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों से कहा कि कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है बस इच्छा शक्ति मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने सोच को महत्व दे, न कि दूसरों की सोच को। उन्होंने कहा कि सपने पूरे करने के लिए पैसों की नही अपितु हौसलों की आवश्यकता होती है।
              जिलाधिकारी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम, मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, धीरूभाई अंबानी जैसे सफल लोगों का उदाहरण भी बच्चों को दिया, जिन्होंने बेहद कम संसाधन होने तथा सामान्य परिवार से होने के बावजूद एक बड़े मुकाम को हासिल किया।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال