51 जोड़ा कन्याओं का होगा विवाह

 

पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

सुजानगंज (जौनपुर)

                   पं. मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह, विद्यार्थी पुस्तक वितरण व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गायक कलाकारों तथा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम राष्ट्रीय महाविद्यालय सुजानगंज के परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी आयोजक प्रमोद पाठक (उद्योगपति गुजरात) ने रविवार को राघव पैलेस में प्रेस वार्ता के दौरान बताई उन्होंने बताया कि 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, पुस्तक वितरण एवं राष्ट्रीय वअंतर्राष्ट्रीय गायक कलाकारों तथा कवि सम्मेलन का कार्यक्रम 24 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज के प्रांगण में होने जा रहा है। पाठक जी ने बताया कि कन्यादान सबसे बड़ा दान है। और यह कार्यक्रम हमारे द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। तथा आज रविवार के दिन राघव पैलेस में चयनित जोड़ों को प्रमोद पाठक द्वारा विवाह वस्त्र दिया गया। इस मौके पर डॉ सुनील मणि त्रिपाठी, जितेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, डॉ संजीव कुमार त्रिपाठी, आनंद प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्रा पूर्व प्रधान, अजय शुक्ला, विनोद ऊमर वैश्य व डॉ.वारिस अली तथा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال