Jaunpur News पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन के 800वें दिन मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा


जौनपुर 

 सत्याग्रह आन्दोलन के 800वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में 'सत्याग्रह आन्दोलन' जारी रहा। मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को सत्याग्रही द्वारा सौंपा गया। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में अतुल कुमार तिवारी, शैलेन्द्र कुमार यादव, तबरेज नियाजी, दानिश इकबाल, छेदीलाल गुप्ता, विजय प्रकाश मिश्र, विजय बहादुर सिंह, चन्द्रमणि पाण्डेय, शेषमणि मौर्य, बिहारी लाल यादव, रामबहाल यादव, संतोष कुमार, विजय प्रताप सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे। 

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال