मतदाता सूची में ससमय अपना नाम चेक करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ’’मैं हूॅं ना’’ अभियान का संचालन किया गया है

जौनपुर 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भावी मतदाताओं के साथ-साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का पूर्ण लाभ वर्तमान मतदाताओं को प्राप्त हो, इसके लिए आयोग द्वारा मतदाता सूची में ससमय अपना नाम चेक करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ’’मैं हूॅं ना’’ अभियान का संचालन किया गया है। मतदाताओं द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में देखने के लिए निम्नवत व्यवस्थायें की गयी है।
             मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 के मध्य सभी मतदान केन्द्रों पर देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in  पर Search Your Name electoral Roll बटन पर क्लिक करके मतदाताओं द्वारा अपने से संबंधित विवरण की पुष्टि की जा सकती है। मतदाता  http://electoralsearch.in  एवं  http://voter.eci.gov.in पर भी अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। अपने मोबाइल में  voter Help Line app डाउनलोड करके भी उक्त सेवायें प्राप्त की जा सकती है

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال