आलू बीज वितरण प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर देय होगा - सीमा सिंह

जौनपुर 

जिला उद्यान अधिकारी डॉ सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर को 300 कुन्तल आलू बीज आवंटन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है 25 व 26 अक्टूबर, 2023 को कार्यालय से आलू बीज विक्रय के उपरान्त अवशेष आलू बीज विवरण निम्नवत है। कुफारी सिन्दूरी (सीड साइज) 60 कु0 रु0 2325 प्रति कु0 की दर से, कुफारी ललित (सीड साइज) 10 कु0 रु0 2325 प्रति कु0 की दर से, कुफारी बहार (ओवर साइज) 20 कु0, रु0 1655 प्रति कु0 की दर से, कुफारी बादशाह (ओवर साइज) 15 कु0, रु0 1655 प्रति कु0 की दर से देय है।
             आलू बीज वितरण प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर देय होगा। इच्छुक कृषक यथाशीघ्र कार्यालय से सम्पर्क कर आलू बीज नगद मूल्य पर प्राप्त कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय से या दूरभाष संख्या 8795019712 पर सम्पर्क कर सकते है।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال