जिला मलेरिया अधिकारी डॉ बी पी सिंह ने ग्राम खरूआवां बरेठी का भ्रमण किया


जौनपुर 

अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ने सूचना दिया कि मछलीशहर के ग्राम खरूआवां बरेठी में 2 दिन में दो बच्चों की मृत्यु हो गई है। प्राप्त सूचना के आधार पर 11 अक्टूबर 2023 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉक्टर लक्ष्मी सिंह, डॉक्टर तपिस, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर बी0पी0 सिंह ने ग्राम खरूआवां बरेठी का भ्रमण किया। मृत बच्चों का विवरण इस प्रकार है-लाडो उम्र 6 वर्ष पुत्री जितेंद्र यादव। जितेंद्र यादव मुंगरा बादशाहपुर में चौकीदार हैं। लाडो को दिनांक 3 अक्टूबर को बुखार आया फिर वह ठीक हो गई 5 अक्टूबर को पेट दर्द की शिकायत पर मछलीशहर में डॉक्टर गुलाब बिन्द के यहां दिखाया गया, परंतु 06 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। मृत बच्ची की कोई भी जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी।
               दामिनी उम्र 8 वर्ष पुत्री राम मूरत यादव को 06 अक्टूबर 2023 को हल्का बुखार एवं पेट दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज में गए एवं भर्ती कराए, जहां 08 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। दामिनी की बीएसटी एवं जांच रिपोर्ट स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय से मंगवाया गया है।
                 जनपद मुख्यालय की टीम ने पूरे ग्राम का सर्वे किया एवं प्रभावित परिवार के सभी लोगों तथा कुछ अन्य लोग, कुल 17 लोगों का ब्लड सैंपल डेंगू, मलेरिया टाइफाइड एवं स्क्रब टायफस की जांच के लिए लिया गया। सभी 17 सैंपल मलेरिया जांच में नेगेटिव आए। डेंगू एलाइजा, टाइफाइड तथा स्क्रब टायफस की जांच कराई जा रही है। वेक्टर प्रजनन की पारिस्थितिकी का अध्ययन किया गया। गांव में डेंगू एडीज मच्छर वयस्क अथवा लार्वा नहीं पाया गया। पूरे ग्राम में मच्छर के प्रजनन स्रोतों का विनष्टीकरण तथा एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया एवं आज रात्रि में पूरे ग्राम में सघन फागिंग का कार्य कराया जाएगा।
                   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर के अधीक्षक डॉक्टर तपिश एवं स्वास्थ्य टीम को ग्राम में प्रभावी कार्यवाही तथा निगरानी करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال