महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए किया जागरुक, मनचलों/शोहदों को दी गयी सख्त चेतावनी।
जौनपुर
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में जनपद जौनपुर के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कालेजों, गांवों/कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, 1098, 1076, 181 आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा विभिन्न कार्यक्रमों से सम्बन्धित पंपलेट आदि वितरित कर जागरुक किया गया। इसके साथ ही बिना वजह खड़े एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी गई।
Tags
जौनपुर