खुशखबरी आलू बीज प्रजातियों में 1000 रूपए प्रति कुन्तल की छूट

जौनपुर 
 
           जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि जनपद जौनपुर को 300 कुन्तल आलू बीज आवंटन प्राप्त हुए है। निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आलू बीज की सभी प्रजातियों की विक्रय दर पर रूपए 1000 प्रति कुन्तल की छूट प्रदान की गयी है। पूर्व में दिये गये दर में संशोधन किया गया है।
            उन्होंने बताया है कि आजू बीज में संशोधन के उपरान्त कुफरी बहार सीड साइज, कुफरी सिंदूरी सीड साइज, कुफरी ललित सीड साइज, कुफरी बादशाह सीड साइज रू0 2325 प्रति कुन्तल तथा कुफरी ललित ओवर साइज व कुफरी बादशाह ओवर साइज रू0 1655 प्रति कुन्तल निर्धारित है। आलू बीज का वितरण प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर पर किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।

JP 9 NEWS

JP 9 NEWS is a Hindi news portal which brings you the latest news every day.

और नया पुराने

نموذج الاتصال